Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पानी की समस्या को लेकर दर्जनों महिलाओं ने एसडीओ कोटा का घेराव किया!
    हिमाचल प्रदेश

    पानी की समस्या को लेकर दर्जनों महिलाओं ने एसडीओ कोटा का घेराव किया!

    By Himachal VartaMarch 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    दर्जनों महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर एसडीओ कफोटा का किया घेराव, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गर्मियां आने से पहले ही पंचायत माशु के ग्रामीण पानी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर माशु गांव की दर्जनों महिलाओं ने वीरवार को एसडीओ कफोटा का घेराव किया व चेताया है कि शीघ्र समस्या का समाधान हो, नहीं तो विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करेंगे।

    ग्रामीण महिला मंडल प्रधान शुपी देवी, मालों देवी, सुनीता देवी, नारायणी, कौशल्या, गुरदेई, इंद्रा देवी, गुलाबी, रुकमणी, बिमला, दीपो देवी आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से माशु गांव के ग्रामीण पानी को लेकर त्राहिमाम हैं। इस कारण ग्रामीण खुद व पशुओं को पर्याप्त पानी नहीं पिला पा रहे हैं।

    उन्हें खाना पूर्ति के लिए 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहां सोर्स में भी पानी कम है। जिसके चलते ग्रामीण खासे परेशानी में है। क्योंकि अधिकतर समय पानी ढोने में लग जाता हैं। महिला मंडल का कहना है कि टोंस नदी से उठाऊ पेयजल योजना भी काफी दिनों से बंद पड़ी है, जबकि एक अन्य वैकल्पिक लाइन भी बंद है, जिसे मुरम्मत कर ठीक करना भी आवश्यक हैं।

    महिलाओं ने विभागीय अधिकारी को चेताया है कि पानी की समस्या शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो वह अगला कठोर कदम उठाएगी। इस बारे में जल शक्ति विभाग के एसडीओ कफोटा जोगिंदर चौहान का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.