Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कैसे करें अदरक – लहसुन प्रोसेसिंग और मार्केटिंग, उद्योग विभाग ने दी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    कैसे करें अदरक – लहसुन प्रोसेसिंग और मार्केटिंग, उद्योग विभाग ने दी जानकारी

    By Himachal VartaMarch 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग पर गिरिपार के कफोटा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कैंप में गिरिपार के करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के किसानों और बागवानों ने हिस्सा लिया।

    उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक जीएस चौहान ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उद्योग विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में किसानों और बागवानों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कृषकों को लाभ उठाना चाहिए। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों और बागवानों की आमदनी बढ़ाना है। ताकि प्रदेश का किसान आत्म निर्भर बन सके। उन्होंने फ़ूड प्रोसेसिंग, भंडारण व मार्केटिंग के विषय में विस्तार से समझाया गया।

    फ़ूड प्रोसेसिंग में उत्पादन को लेकर विभाग हर संभव सहायता करेंगा, जब तक खुद मार्केट में बेचने का प्रावधान न हो सके। इस दौरान उन्होंने कई प्रगतिशील उद्यमियों के उदाहरण भी दिए , जिन्होंने छोटे से व्यवसाय को आज देश भर में पहुंचाया हैं। जिससे एक और रोजगार के अवसर भी ग्रामीण क्षेत्र में घर द्वार पर पैदा होंगे वहीं नई तकनीक के साथ नया व्यवसाय भी आगे लाया जा सकेगा।

    यह जागरूकता शिविर गिरीपार के कफोटा हेलीपैड मैदान में आयोजित किया गया जिसमे नव गठित कृषि उत्पादक संघ कृषि प्रगति मार्केटिंग, को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कफोटा बतौर सहयोगी संस्था शामिल हुई। वहीं इस कार्यक्रम में टारगेट ग्रुप उक्त संघ के 300 सदस्यों सहित कफोटा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और युवा उद्यमी भी उपस्थित रहे।

    शिविर में विशेष फोकस “एक जिला एक उत्पाद” के तहत जिला सिरमौर के लिए चिन्हित उत्पाद अदरक और लहसुन का भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.