नाहन (हिमाचलवार्ता)। चार दिन पहले लापता हुए युवक के शव आज नहर में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोर हो कि पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चार दिन पहले एक युवक अचानक लापता हो गया था , जिसकी परिजनों ने बाकायदा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।रविवार को लपया युवक की चार दिन बाद नहर से लाश मिली है । सुबह किसी ने नहर में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गोर हो कि माजरा थाना में परिजनों ने 18 मार्च को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि जगदीश चन्द्र उर्फ रिंकू 18 मार्च से घुंगरो नामक जगह से अचानक गायब हो गया हैं।
परिजनों द्वारा पुलिस थाना माजरा के अलावा सोशल मीडिया पर भी उक्त युवक के संदर्भ में सन्देश डाला था कि किसी यदि व्यक्ति को यह युवक दिखे तो साथ दिए गए नम्बरों पर तुरन्त सूचना दें। जिसके बाद आज सुबह ही स्थानीय लोगो द्वारा उसकी लाश को नहर के पानी में देखा और यह सूचना पुलिस को दी।
माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि गायब युवक की नहर से लाश मिली हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा
