Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिलाई की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के लिए तैयार किये नेचुरल कलर
    हिमाचल प्रदेश

    शिलाई की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के लिए तैयार किये नेचुरल कलर

    By Himachal VartaMarch 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। होली पर भले ही देशभर में रासायनिक युक्त रंगों का इस्तेमाल क्या जाता है , वहीं जिला सिरमौर के दूरदराज के शिलाई क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नेचुरल कलर तैयार कर लोगों को रसायनों से होने वाले नुकसान से निजात दिलाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक शिलाई विकास खंड के गांव शिलाई में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक रंग तैयार किए गए हैं , जो हाथों हाथ बिक रहे हैं। बताते हैं कि शिलाई की सहायता समूह की महिलाओं ने चुकंदर और आरारोट के मिश्रण से नेचुरल कलर तैयार किया है।

    आज शिलाई विकास खंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान महिलाओं ने हिम इरा शॉप में नेचुरल कलर बिक्री के लिए लाए जो हाथों हाथ बिक गए। बताते हैं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चुकंदर और आरारोट के मिश्रण से बनाएं प्राकृतिक रंगों के करीब डेढ़ सौ पैकेट बेचे , जिससे महिलाओं को 3000 की बिक्री हुई।

    खंड विकास अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर ने बताया कि सहायता समूह द्वारा होली के लिए प्राकृतिक रंग तैयार किए गए हैं जो इन महिलाओं की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए विकास खंड कार्यालय में हिम इरा शॉप खोली गई है , जहां महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकती है।

    उन्होंने कहा कि सहायता समूह द्वारा ना केवल नेचुरल कलर तैयार किए गए हैं , बल्कि अन्य उत्पाद भी बनाए जाते हैं। ठाकुर ने बताया कि शिलाई विकासखंड में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दालें , मसाले , मक्की का आटा , देसी घी के अलावा हस्त निर्मित स्वेटर व अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं जिनकी ना केवल हिम ईरा शॉप में बिक्री के लिए रखे जाते हैं बल्कि प्रदेश भर में लगने वाली प्रदर्शनियों में भी यह उत्पाद महिलाओं द्वारा बेचे जाते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.