Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन

    By Himachal VartaMarch 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    प्रोफेशनल कोरियोग्राफर द्वारा छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण, लगभग 80 छात्रों ने डांस वर्कशॉप में लिया भाग

    छात्रों में लॉकडॉउन की बोरियत को दूर करने के किया गया था आयोजन, इंस्टीट्यूट के सीईओ मन्नत बंसल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

    हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए छात्र।

    कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब द्वारा छात्रों के लिए शनिवार को विशेष तौर पर भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया इस आयोजन में विशेष तौर पर प्रोफेशनल कोरियोग्राफर ने हिस्सा लिया व छात्रों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान लगभग 80 छात्रों ने डांस वर्कशॉप में भाग लिया। जानकारी देते हुए  हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओ मन्नत बंसल ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान छात्र पिछले 1 साल से लॉकडॉउन होने के चलते घरों में कैद होकर रह गए थे, कॉलेज व इंस्टिट्यूट के बंद रहने के कारण पढ़ाई से भी छात्रों का नाता कट सा गया था,जिसके कारण लंबे अरसे तक छात्रों को बोरियत झेलनी पड़ रही थी । उसी बोरियत को दूर करने के लिए  हिमालयन इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में भांगड़ा डांस  वर्कशॉप का आयोजन किया गया। छात्रों में अपनी शिक्षा के प्रति फिर से उत्साह और जोश जगाने के लिए विशेष तौर पर यमुनानगर में पॉकिफ्यूजन एकेडमी चलाने वालेे प्रोफेशनल कोरियोग्राफर नेे हिस्सा लिया। प्रोफेशनल कोरियोग्राफर सिद्धार्थ्  दत्ता व मोहन अनंत ने छात्रों को भांगड़ा नृत्य सेे जुड़ी बारीकियां सिखाई। श्री बंसल ने बताया कि कोरियोग्राफर सिद्धार्थ व मोहन फोक टु फ्यूजन नाम से अपनी डांस एकेडमी के जरिए युवाओं में जोश का संचार करते हैं । उन्होंनेे बताया की नृत्य एक ऐसा माध्यम है जो न सिर्फ हमें मानसिक रूप से खुशी देता है, बल्कि हमारे शरीर को भी चुस्त दुरुस्त रखता  है। डांस एक ऐसी कला है जो बड़े से  बड़े मानसिक अवसाद को भी दूर कर देेता है। इस वर्कशॉप से छात्रों में बहुत उत्साह देखने को मिला व छात्रों में डांस के प्रति लगन भी देखी गई।  इससे न केवल संस्थान के  माहौल में बदलाव देखा गया बल्कि छात्रों में भी कल्चरल एक्टिविटीज को लेकर नई उम्मीद देखी गई। उन्होंने कहांं कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहेंगी व छात्रों के लिए डांस वर्कशॉप का आयोजन होता रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.