नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर एक बार फिर से शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने 231 चालान कर जुर्माने के तौर पर 95200 रुपए की राशि वसूल की है। वहीं पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि वह नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस, माजरा, शिलाई और पुुरुवाला पुलिस थाना की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 116 वाहन चालकों के चालान कर 52,100 रुपये जुर्माना वसूला है।
पांवटा थाना पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले 19 लोगों से 19 हजार रुपये जुर्माना, वाहन अधिनियम के तहत 23 चालान कर 2300 रुपये, अवैध खनन का एक मामला पकड़ कर 4500 रुपये और कोटपा के तहत दो चालान कर 200 रुपये जुर्माना किया। माजरा थाना टीम ने मोटर वाहन एक्ट में 15 चालान कर 5900 रुपये, बिना मास्क के घूमने वाले 5 लोगों से 2500 जुर्माना वसूला।
वहीं, शिलाई पुलिस थाना टीम ने 19 चालान और बिना मास्क के 3 चालान कर 2600 जुर्माना वसूला। पुरुवाला थाना टीम ने कुल 19 वाहन चालकों का चालान कर 3500 रुपये जुर्माना किया। बिना मास्क के तीन चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। उधर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने पुष्टि की है।
