नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर के कार्यालय द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 23.03.2021 को जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई नाहन की पुलिस टीम निरीक्षक सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की धर-पकड़ हेतू संगडाह, हरिपुरधार क्षेत्र में गश्त पर रवाना थी और इस दौरान जब पुलिस टीम गश्त करती हुई भोरली में मौजूद थी तो उसी समय संगड़ाह की ओर से एक व्यक्ति हाथ में एक कैरी बैग लेकर पैदल हरिपुरधार की ओर आ रहा था तथा वह पुलिस के वाहन को देखकर अचानक पीछे मुड गया तो पुलिस टीम ने सन्देह होने पर उक्त व्यक्ति को रोककर उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम केदार सिह निवासी गांव व डाकघर जरवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर हि0प्र0 तथा उम्र 33 वर्ष बतलाई। उक्त व्यक्ति के हाथ में उठा रखे कैरी बैग की तलाशी ली गई तो कैरी बैग के अन्दर से 2.518 कि0ग्रा0 चरस वरामद हुई। जिस पर केदार सिंह उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में एक एनटीपीसी एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
