Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन मेडिकल काॅलेज को मिली 5.60 करोड़ रुपये की सी.टी. स्कैन,
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन मेडिकल काॅलेज को मिली 5.60 करोड़ रुपये की सी.टी. स्कैन,

    By Himachal VartaMarch 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    1.50 करोड़ की डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन भी शीघ्र होगी स्थापित
    आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट भी शीघ्र होगा कार्यशील

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि डा. वाई.एस. परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 7.55 करोड़ रुपये के मैडिकल एक्यूपमेंट स्वीकृत किए गए हैं, जिमसें सीटी स्कैन, लैपरोस्कोप, डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन शामिल हैं। इन तीनों महत्वपूर्ण मैडिकल एक्यूपमेंट के लिए आपूर्ति आॅर्डर प्लेस कर दिये गये हैं और कुछ ही समय बाद इनकी इंस्टालेशन कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मैडिकल संयत्रो की स्थापना से जहां अस्प्ताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी वहीं यहां आने वाले रोगियों को लाभ मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने बताया कि मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए 5.60 करोड़ रुपये की लागत से 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, एक करोड़ की लागत से लैपरोस्कोप और 1.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल कलर एक्स-रे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में 45 लाख रुपये की लागत से आॅक्सीजन पाईप लाईन बिछाई गई है। इसके साथ ही मैडिकल काॅलेज में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना भी की जा रही है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के नेतृत्व में नाहन मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार मैडिकल काॅलेज में रोगियों के उपचार की चिंता करते हैं, यहां मैडिकल संयत्रों की, मैडिकल सुविधओं चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन मैडिकल काॅलेज एवं अस्पतपाल, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में शानदार कार्य कर रहा है और कोविड-19 में मैडिकल काॅलेज ने अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘नाहन स्थित डा. वाई.एस. परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदढ़ करने का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे नाहन के मैडिकल काॅलेज में आने वाले प्रत्येक रोगी का बेहतरी उपचार हो और उन्हें उच्च कोटि की मैडिकल सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें यहां-वहां न जाना पड़े।’’
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.