Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»करंट लगने से झुलसा व्यक्ति , अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ मौत
    हिमाचल प्रदेश

    करंट लगने से झुलसा व्यक्ति , अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ मौत

    By Himachal VartaMarch 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर गांव का चमनलाल (39) अपने ससुराल में आया था, जहां वह परिवार सहित कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। अचानक कमरे में रखे फ्रिज से धुंआ निकलने लगा।

    चमन ने फ्रिज का प्लग निकालने का प्रयास किया। जिसके चलते उसके दाएं हाथ मे बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां उसकी पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो गई।

    डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक चमनलाल के दाएं हाथ की अंगुली व हाथ में बिजली के करंट लगने से जलने के निशान पाये गए हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के शरीर में कोई भी चोट व खरोंच आदि के निशान नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहां अनिल के मकान में बिजली का मीटर जला हुआ पाया गया व घर में फ्रिज के पास भी शार्ट सर्किट हुआ था।

    पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपए की फौरी सहायता प्रदान की है!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.