Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सामाजिक दायित्व को समझे युवा -डॉ0 परूथी, उपायुक्त सिरमौर
    हिमाचल प्रदेश

    सामाजिक दायित्व को समझे युवा -डॉ0 परूथी, उपायुक्त सिरमौर

    By Himachal VartaMarch 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परुथी ने आज नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक समीक्षा बैठक के दौरान युवक मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी युवाओं को सामाजिक दायित्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहाउपायुक्त हमें निरोगी जीवन यापन करने के लिए अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखना होगा।  उन्होंने सभी को प्रकृति से जुड़ने का आह्वान भी किया।
    उपायुक्त ने युवक मंडलो के सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र में अपनी त्रिवेणी, पंचवटी व नवरत्न आदि पौधों को रोपित करें इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने व घर से कूड़ा प्रबंधन की शुरुआत करें।
    उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार प्रदाता बने ना कि रोजगार लेने वाला। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि से लेकर बागवानी तक हर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान प्रदान करती है। युवा सभी विभागों द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को अपनाकर स्वाबलंबी बन सकते है। युवक मंडल के सदस्य इन योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक भी पहुंचाए।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला युवा पार्लिमेंट में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राजगढ़ के ऋषभ ठाकुर व शिलाई के प्रदीप शर्मा को पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त पांवटा साहिब के पंकज पुंडीर, शबनम शर्मा, जतिन पुंडीर, सचिन पनवार, करिश्मा शर्मा और राजगढ़ के विशाल कुमार, प्रियंका ठाकुर, शैलेंद्र हितेषी, अरुण ठाकुर नेहा राणा सहित शिलाई की दीपिका, अरुण शमार्, अंकिता, नेहा चौहान, अमित ठाकुर मामराज और प्रीति चौहान को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
    उपायुक्त ने भारत सरकार की नई पहल जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए नवजीवन संस्थान लाना भलटा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30000 रुपए देकर पुरस्कृत किया इसके अतिरिक्त युवक मंडल मंथन को द्वितीय पुरस्कार के रुप में 20000 रुपए व सराहां कॉलेज के युवक मंडल के सदस्यों को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए देकर पुरस्कृत किया।
    इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक कायफा अदलीव, एनवाईके कमेटी के सदस्य अमर सिंह चौहान, पीआर ठाकुर, मनुज शर्मा, राजीव अरोड़ा व एनसीसी इनचार्ज अनुपम उपाध्याय उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.