Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन पंचायत घर परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन पंचायत घर परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    By Himachal VartaMarch 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के नाहन पंचायत घर परिसर में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्धारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिरमौर बसंत वर्मा ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी हो इसके लिये समय-समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहें, इसके लिए प्राधिकरण की ओर से वकील और कानूनी सलाह दिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ही लोगों को कानून की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान के पास बहुत शक्तियां होती है और उन्हें अपनी शक्तियों का इस्तेमाल पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
    इस अवसर पर अधिवक्ता सौरभ महेंद्रा ने बैंक चेक से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी का चेक बैंक द्वारा बाउंस किया जाता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है। अधिवक्ता उषा ने घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की घरेलू हिंसा के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंर्तगत अदालत में जाने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी भी लोगो को दी।
    शिविर में नायब तहसीलदार निहाल सिंह ने ऑनलाइन बनाये जा रहे दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी।
    इस शिविर में  उपमंडल कल्याण अधिकारी विजय ठाकुर,  पंचायत प्रधान सुषमा, उप-प्रधान जय प्रकाश, सीडीपीओ कमल शर्मा, पुलिस विभाग से हेम प्रकाश सहित लगभग 200 लोग  उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.