Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कफोटा में शुरू हुआ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर, 50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
    हिमाचल प्रदेश

    कफोटा में शुरू हुआ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर, 50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    By Himachal VartaMarch 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कोविड-19 नामक महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी नियमों का पालन करते हुए विद्यालय परिसर में ही शिविर लगाया जा रहा है।

    सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष विजय कंवर ने विस्तार से योजना के ध्येय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप” की अवधारणा और “सेवा परमो धर्म:” को ध्येय वाक्य मानने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना भविष्य के वैभवशाली भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    प्रत्येक राष्ट्रीय स्वयंसेवक को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्वयं को राष्ट्र व समाज की सेवा में आहूत कर देना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक रमेश तोमर ने योजना के इतिहास, महत्व और स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना की शुरुआत महात्मा गांधी की के जन्मशती वर्ष 1969 में हुई। योजना के उद्देश्य पर बात करते हुए अजय कंवर ने बच्चों को जीवन में दूसरों के प्रति सेवा भाव हेतु हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र कबूल पुंडीर, सह कार्यक्रम समन्वयक श्यामा तोमर, प्रवक्ता अंग्रेजी राम लाल, मोहन सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दाता राम शर्मा, प्रवक्ता हिंदी सुभाष चौहान उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.