Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»आस्था»उपायुक्त ने पूजा अर्चना के उपरांत लिया मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
    आस्था

    उपायुक्त ने पूजा अर्चना के उपरांत लिया मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

    By Himachal VartaApril 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अध्यक्ष त्रिलोकपुर मंदिर न्यास एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परुथी ने चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मन्दिर परिसर में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से मास्क लगवाना तथा सामाजिक दूरी का पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नवरात्र के दौरान कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के ना आने दिया जाए ।
    उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा 100 पुलिस, 150 होमगार्ड तथा 100 निजी सुरक्षा के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    इस दौरान दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि नवरात्र के दौरान ढाबों व रेस्टोरेंट को खोलने नहीं दिया जाएगा जबकि प्रसाद की बिक्री करने वाली पुरानी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। उपायुक्त ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी दुकान में ग्राहकों को मास्क लगवाना तथा सामाजिक दूरी का पालन करवाना अनिवार्य करें तथा नो मास्क नो सर्विस का पालन करें।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के.सी. शर्मा, सहायक आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार, टेम्पल आफिसर माया राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.