नाहन (हिमाचलवार्ता)। समूचे प्रदेश भर में भारी ओलावृष्टि और बारिश से प्रचंड ठंड बाद गई है। जहां पांवटा साहिब के मुख्य बाजर भी सूने नजर आए।
एक तरफ जहां प्रदेश में गेहूं की फसलों को नुकसान हो रहा तो दूसरी ओर व्यापारियों पर ही बारिश का गहरा असर देखने को मिल रहा है ।
ठंड ने अब लोगों को स्वेटर पहनने ओर मजबूर कर दिया है और दूसरी तरफ कहा जाये तो दुकानदार ग्रहकों की राह देख रहे हैं। अंधड़ और बारिश से कई लोग घरों में ही दुबक गए हैं तो कई दुकानदार दुकान खोलकर राह ताक रहे हैं ।
प्रदेश में बीते दो दिन से हिमाचल में हो रही बारिश से किसान सहित व्यापारी वर्ग पर गहरा प्रभाव पड़ा है। जिससे ग्राहक भी दुकानों पर इक्का दुक्का ही नजर आ रहे हैं।
पांवटा के उक्त व्यापारियों का कहना है कि पहले कोविड का संकट चला हुआ है और बारिश ने इस बार कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
जिससे कि उनको नुकसान हो रहा है। वहीं कई व्यापारियों का यह भी कहना है कि उनकी रोजी रोटी का यही एकमात्र साधन है ।
