Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में 1 मई तक शनिवार व रविवार के दिन बंद रहेंगे बाजार 
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में 1 मई तक शनिवार व रविवार के दिन बंद रहेंगे बाजार 

    By Himachal VartaApril 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    जिला में नो मास्क-नो सर्विस पालिसी को सख्ती से किया जाएगा लागू

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 1 मई 2021 तक शनिवार व रविवार के दिन बाजार बंद रहेंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जारी किये।
    आदेशानुसार शनिवार व रविवार के दिन सभी खेल मैदान व पार्क भी बंद रहेंगे, इन्हे केवल सुबह 4 से 7 बजे तक सैर के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में यह कदम हाल ही में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाये जा रहे है ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
    जिला में शनिवार और रविवार के दिन बाजार, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिम, माॅल, स्वीमिंग पूल, खेल परिसर पूर्णतया बंद रहेंगे जबकि रोजमर्रा की जरूरतमंद वस्तुओं की दुकानें जैसे फल, सब्जी, दूध व दूध से बनी वस्तुएं व अन्य जरूरत के सामान, मीट शाॅप व गाड़ियों की वर्कशॉप दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। जिला में सभी रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल केवल टेक अवे और होम डिलिवरी सेवाएं ही उपलब्ध करवा सकंेगे। कैटरिंग स्टाफ व डिलिवरी स्टाफ को रैपिड एन्टीजन व आरटीपीसीआर कोविड-19 टेस्ट करवाना आवश्यक होगा व खाना बनाते समय स्टाफ को मास्क पहनना, हाथों में गल्वस व सिर को ढकना सुनिश्चित करना होगा।
    जिला में नो-मास्क नो सर्विस पाॅलिसी सख्ती से लागू होगी यानी जिला में किसी भी प्रकार की सेवाओं के इस्तेमाल के लिए मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक होगा। आदेशानुसार जिला में आज से सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे केवल मन्दिरों के पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। जिला सिरमौर में सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा जबकि विवाह व अंतिम संस्कार में संबंधित उपमण्डलाधिकारी के अनुमति से केवल 50 लोग ही इन आयोजनों में भाग ले सकेगें।
          जिला के अन्दर दूसरे जिला व राज्यों में आने जाने वाली बसों में 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के अनुसार अनुमति होगी व सवारियों को सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेशानुसार जिला के सभी सार्वजनिक स्थानों व कार्य स्थलों पर अन्य सभी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के एसओपी का पालन करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त जिला के सभी सार्वजनिक व कार्य स्थलों पर मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक होगा। सार्वजनिक व कार्याें स्थलों पर थूकना दण्डनीय होगा। जुर्माना स्थानीय प्राधिकारी द्वारा नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
    आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर आईपीसी की धारा-188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.