Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दस दिनों में पांवटा के किसानों ने कमाए सवा करोड़ रुपये एफसीआई में पहुची 6350 क्विंटल गेहूं
    हिमाचल प्रदेश

    दस दिनों में पांवटा के किसानों ने कमाए सवा करोड़ रुपये एफसीआई में पहुची 6350 क्विंटल गेहूं

    By Himachal VartaApril 25, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। एफसीआई द्वारा पांवटा साहिब में खोला गया गेहूं खरीद केंद्र ज़िला के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ज़िला के पांवटा दून के किसानों ने दस दिनों मे लगभग सवा करोड़ रूपये का गेंहू बेच दिया है।

    पांवटा साहिब मे स्थित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केंद्र पर किसान 6350 क्विंटल गेंहू बेच चुके है। उम्मीद के अनुरूप गेंहू की आमद अच्छी है और आने वाले दिनों मे और अधिक बढ़ सकती है।

    जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गेंहू खरीद के आंकड़े मे एफसीआई पिछले वर्ष के टारगेट को क्रॉस कर देगा।

    इस बार एफसीआई ने प्रति क्विंटल गेंहू के दाम मे 50 रुपए वृद्वि की है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू के दाम 1975 रुपए मिल रहे है।

    पांवटा अनाज मण्डी मे स्थित एफसीआई के गेंहू खरीद केन्द्र मे दस दिन मे ही किसानों द्वारा 6350 क्विंटल गेंहू बेचा जा चुका है।

    संभावना जताई जा रही है कि इस बार फिर से यह आंकड़ा 22 हजार क्विंटल से अधिक पंहुच सकता है। 15 अप्रैल को गेंहू केंद्र शुरू हुआ है।

    इस बार भी गेंहू की आमद अच्छी हो रही है। अब हर दिन औसतन 800 क्विंटल से अधिक गेंहू खरीदी जा रही है।एफसीआई के अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि जिन किसानों के बैंक एकाउंट एसबीआई मे है  उन्हें 24 घण्टे के भीतर किसानो के उत्पाद की पेमेंट हो रही है। जबकि अन्य बेंक के लिए 48 घन्टे लग सकते है। यह सब किसानो की सुविधा के लिए किया गया है।

    उन्होने बताया कि अभी तक उनके पास 6350 क्विंटल से अधिक गेंहू पंहुच चुका है। जिसकी कीमत एक करोड़, 24 लाख, 26 हजार 950 रुपए बनती है।

    गेंहू की आमद अभी जारी है। उधर मंडी समीति सिरमौर के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि किसानों का बड़ा सहयोग मिल रहा है। किसान फोन करने के बाद ही अपनी गेंहू बेचने पंहुच रहे हैं जिससे व्यवस्था बनी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.