नाहन (हिमाचलवार्ता)-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन के नव निर्मित कोविड सेंटर का दौरा किया। आज एक वार्ड में 5 नए रोगियों को दाखिला दिया गया है। डा. बिन्दल ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया।
मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. एन.के. महिन्द्रू और मैडिकल सुप्रीडेंट डा. श्याम कौशिक भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।
इस अवसर पर डा. बिन्दल ने बताया कि मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, लैपरोस्कोप और डिजिटल कलर एक्स-रे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसके साथ ही मैडिकल काॅलेज में पीएम केयरस फंड के तहत आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट (पीएसए) की स्थापना भी की जा रही है जिससे डी-टाईप सिलेंडर प्रचूर मात्रा में उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि कोविड सेंटर में आक्सीजन की सप्लाई लगातार चलती रहे।
उन्होंने कहा कि हाल ही प्रदेश सरकार द्वारा 25 स्टाफ नर्सों की नियुक्तियां मैडिकल काॅलेज के लिए की गई हैं जो कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत पैरा अत्यंत लाभकारी नियुक्तियां हैं।
डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘हम सब जानते हैं, कोविड महामारी की दूसरी लहर तेज गति से आगे बढ़ रही है और हम सबको इससे बचाव के लिए जरूरी और तय सावधानियां बरतनी चाहिए।’’
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
