Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 प्रबंधन के लिए चार कमेटियां गठित
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 प्रबंधन के लिए चार कमेटियां गठित

    By Himachal VartaApril 29, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में कोविड-19 के मामलों पर निगरानी के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया है। आपदा प्रबंधन के अंतर्गत गठित राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव ने इन समितियांे के गठन को स्वीकृति प्रदान की है जिनमें लाॅजिस्टिक कमेटी, कोविड-19 रोगी एवं एंबुलेंस प्रबंधन समिति, सीएसआर कमेटी और मीडिया कमेटी शामिल हैंै।
    लाॅजिस्टिक कमेटी में हिमाचल प्रदेश राज्य इलैक्ट्रानिक डवेल्पमेंट काॅर्पोरेशन (एचपीएसइडीसी) के प्रबंधन निदेशक अरिंदम चैधरी को संयोजक, आयुर्वेद विभाग की संयुक्त निदेशक राखी, राज्य कौशल विकास निगम के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के डाॅ. जितेन्द्र चैहान को नोडल अधिकारी और ओएसडी डाॅ. जसवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
    यह कमेटी आॅक्सीजन की उपलब्धता, आॅक्सीजन गैस सिलेण्डर के आॅर्डर की समयबद्ध उपलब्धता, जिले में मरीजों के लिए आॅक्सीजन सिलेण्डर की आपूर्ति, सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सात स्थानों पर पीएसए प्लांट कार्यशील करने के साथ प्रदेश के उपायुक्तों/मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/ चिकित्सा अधीक्षकों के साथ डीसीएचएस, डीसीएचसी, डीसीसीसी स्तर पर  अतिरिक्त बिस्तरों की क्षमता उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी निभाएगी।
    कोविड-19 मरीज/एम्बुलेंस प्रबंधन कमेटी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एसएसओ डाॅ. राजेश ठाकुर को समन्वयक, आईजीएमसी के डाॅ. मलय सरकार, डाॅ. संजय महाजन व डी.डी.एच.एस. के डाॅ. पदम नेगी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी डीसीएच/डीसीएचसी इत्यादि में सभी सुविधाएं, जिला स्तर पर मरीजों को संबंधित अस्पतालों में ले जाने के लिए जिले की टीमों को निर्देश देने के साथ कोविड अस्पतालों में कोविड संबंधित आवश्यक दवाओं जैसे रेमिडिसिवीर की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
    वहीं, कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) समन्वय कमेटी में शहरी विकास निदेशक आबिद हुसैन को समन्वयक, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के अतिरिक्त निदेशक सुमित खिमटा, स्वास्थ्य निदेशालय के डा. रमेश चन्द को सदस्य बनाया गया है। यह कमेेटी औद्योगिक घरानों से कोविड-19 एसडीआरएफ फंड के लिए सभी संभावित दानकर्ताओं से अंशदान दिलाने का प्रयास करेगी। कमेटी प्रदेश के कोविड अस्पतालों में संसाधनों के मध्य दूरी को कम करके कोविड-19 अस्पतालों में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। यह कमेटी अंशदान में मिली सामग्री विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।
    मीडिया/आइईसी कमेटी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल को समन्वयक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप प्रबंध निदेशक डाॅ. गोपाल बेरी, एसपीओ डाॅ. अंजली चैहान और निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क के सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी संजय सैनी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी समयबद्ध डाटा एकत्रित करके मीडिया तक सही सूचना पहुंचाना और सभी स्तरों पर जानकारी के अभाव कोे खत्म करने के साथ नियमित रूप से मीडिया को जानकारी उपलब्ध करवाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.