नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर खुशहाल शर्मा द्वारा जारी एक लिखित ब्यान में बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को विशेष अन्वेषण इकाई की पुलिस टीम गश्त के दौरान समय करीब 10:50 बजे रात पोस्ट ओफिस गुन्नुघाट के साथ की पक्की पटड़ी उतर कर शिव मन्दिर के पास मौजूद थी तो दूसरी ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो अचानक पुलिस टीम को देख पीछे की ओर मुड़कर पीछे की ओर भागने लगा तो पुलिस टीम ने सन्देह होने पर उसका पीछा किया और काबू किया गया। पुलिस की पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम व पता दिनेश कुमार निवासी गाँव सैल, ड़ाकघर हरिपुर धार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हि0प्र0 उम्र 26 वर्ष बतलाया। दिनेश कुमार पुलिस टीम को देखकर भागने के बारे में कोई सन्तोष जनक उतर न दे सका, जिस पर सन्देह होने पर उसकी तलाशी नियमानुसार ली गई तो उसके कब्जा से 138 ग्राम चरस वरामद हुई। जिस पर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
उन्होंने आगे बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को श्री प्रदीप कुमार निवासी मकान संख्या 164/6, वार्ड न0 10 देवीनगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि यह भारतीय सेना में काम करता है और दिनांक 24.04.2021 को छुट्टी आया था तथा इसका स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, की शाखा पांवटा साहिब में बचत खाता है तथा किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके खाता से 5,80,000/- रुपये निकाल लिये। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर के अन्वेषण किया जा रहा हैं।
