Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में अब शादियों में सिर्फ 20 रिश्तेदार ही हो सकेंगे शामिल
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में अब शादियों में सिर्फ 20 रिश्तेदार ही हो सकेंगे शामिल

    By Himachal VartaApril 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिरमौर में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अब दूल्हा-दुल्हन के केवल करीबी 20 रिश्तेदार ही शामिल होंगे। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आगामी दिनों में 745 से अधिक शादियों की रजिस्ट्रेशन की गई है जिसके चलते शादियों के आयोजन पर प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लगाई हैं।
    उन्होंने बताया कि शादी में सामूहिक धाम व डी. जे. चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि आयोजकों को संबंधित उपमण्डलाधिकारी से विशेष अनुमति लेनी होगी  जोकि संबंधित एसडीएम द्वारा वर्तमान स्थिति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाएगी। एसडीएम द्वारा विवाह समारोह आयोजित करने के लिए पहले से दी गई सभी अनुमतियां अब इस आदेश के तहत जारी निर्देशों के अनुरूप ही लागू होंगी।
    आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर आईपीसी की धारा-188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60 व हिमाचल पुलिस एक्ट की धारा 111, 114 व 115 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.