Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड व्यवस्था का जायजा लेने सराहां अस्पताल पहुंचे कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष
    स्वास्थ्य

    कोविड व्यवस्था का जायजा लेने सराहां अस्पताल पहुंचे कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष

    By Himachal VartaMay 2, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद में लगातार बढ़ रहे करोना के मामलों को लेकर स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। अभी तक क्षेत्र मे कोरोना से 8 व्यक्ति अपनी जान गवा चुके है। बता दें कि सराहां स्थित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में गत तीन दिनों से प्रतिदिन एक करोना संक्रमित की मौत हो रही है।

    वही  शनिवार को भी दो कॅरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल सहित सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वस्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

    भण्डारी ने प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। भण्डारी ने कहा कि पिछले कल माननीय मुख्यमंत्री नाहन आए थे जहाँ उन्होंने कोविड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 100 बेड का तत्काल प्रबंध को कहा। इसके अलावा 200 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए प्रशासन को आदेश दिए गए हैं।

    भण्डारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा दो जगह के बारे में बताया है जिसमें डिग्री कॉलेज नाहन तथा जिला परिषद भवन का चयन किया है। जल्द ही इसका चयन कर 200 अतिरिक्त बेड की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। भण्डारी ने कहा कि देश मे ऑक्सीजन की कमी हो रही है लेकिन हिमाचल में ऑक्सीजन की कहीं कोई कमी नही है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम इस महामारी को लेकर पूरी तरह गम्भीर है जिसका वह स्वयं जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सराहां अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.