नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब नगर परिषद विभाग भी अलर्ट हो गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वार्डों को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया है ।इस मौके पर पांवटा नगर परिषद के ईओ एसएस नेगी ने बताया कि बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को देखते हुए वार्डों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता ली जा रही है। धीरे धीरे सभी शहरों को सेनिटाइज किया जाएगा।
