Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर पुलिस ने कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए संयुक्त रूप से प्रार्थना की
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर पुलिस ने कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए संयुक्त रूप से प्रार्थना की

    By Himachal VartaMay 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर पुलिस ने कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए करी कलेक्टिव प्रेयर

    सुबह 5:00 बजे से लेकर दिन के 12:00 बजे तक रखा गया था प्रार्थना का समय

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश और प्रदेश के साथ कोरोना के महासंकट से जूझ रहे जिला सिरमौर को दवा के साथ अब भगवान का भी बड़ा भरोसा है। भगवान सब पर कृपा बनाएं और महा संकट से लड़ने की शक्ति दे इसके लिए आज जिला सिरमौर पुलिस के द्वारा कलेक्टिव प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके तहत पूरे जिला में पुलिस ने अपने अपने कार्यस्थल ,घर के मंदिरों मे कोरोना से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हारने वालों और जो बीमारी से लड़ रहे हैं उनके लिए शांति प्रार्थना की।

    यही नहीं जो कोरोना वॉरियर्स इस संकट की घड़ी में देवदूत बनकर कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा और भगवान उनको एक्स्ट्रा एनर्जी दे इसके लिए भी सिरमौर पुलिस के द्वारा प्रार्थना की गई। सिरमौर पुलिस दोहरे दायित्व के साथ इस समय एक कोरोना योद्धा बनकर कार्य कर रही है। तो वही संकट की इस घड़ी में भगवान का सहारा भी ऊर्जा का स्त्रोत बनता है।

    जिला सिरमौर पुलिस के कप्तान खुशाल चंद शर्मा, एडिशनल एसपी बबीता राणा डीएसपी परम देव ठाकुर ने अपने कार्यालय में करीब 11:00 बजे के आसपास प्रार्थना की। तो वही जिला के सभी थाने पुलिस चौकी और नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों ने कोरोना प्रोटोकॉल में रहते हुए अपने अपने स्थान पर लोगों की कुशलता के लिए भगवान से कामना की।

    वहीं जिला पुलिस प्रमुख खुशाल चंद शर्मा ने बताया कि संकट की इस घड़ी में मानवीय प्रयास के साथ भगवान से प्रार्थना की भी जरूरत होती है। लिहाजा पुलिस के जवानों का मनोबल भी बना रहे और कोरोना संकट से जूझ रहे हैं हर व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद भी मिले इसको लेकर  संयुक्त प्रार्थना का आयोजन किया गया।

    कप्तान ने यह भी कहा कि सिरमौर पुलिस का हर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहा है। तो वहीं उन्होंने लोगों से अपील भी करी कि जब जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में ना केवल पुलिस की ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाना है बल्कि ऐसी स्थिति में हर नागरिक का दायित्व बन जाता है कि वह खुद भी कानून का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने की नसीहत दे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.