Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना से बिगड़े हालातों पर ऊर्जा मंत्री ने संभाली अब जिला की कमान
    स्वास्थ्य

    कोरोना से बिगड़े हालातों पर ऊर्जा मंत्री ने संभाली अब जिला की कमान

    By Himachal VartaMay 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    आईजीएमसी से बेहतर सुविधाएं देने का किया वादा, 300 बेड और 30 होंगे वेंटिलेटर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में कोरोना से लगातार बिगड़ रहे हालातों को लेकर जिला की कमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने थाम ली है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर अब जिला में लोगों को आईजीएमसी से बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिला में कोरोना मरीजों के लिए करीब 300 बेड स्थापित किए जाएंगे।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला में कोरोना के क्रिटिकल मरीजों के लिए जल्द ही 30 से अधिक वेंटीलेटर भी स्थापित कर दिए जाएंगे। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पांवटा साहिब के 13 वार्डों में 1000 और विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में 250 के लगभग लोग संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने जिला के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि संकट की स्थिति में जयराम सरकार ना केवल स्टॉफ की रिक्रूटमेंट कर रहा है बल्कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं।

    सुखराम चौधरी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जिला के सभी अस्पतालों में करीब 300 बेड का इंतजाम किया जाएगा। जिसमें पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 50, निजी अस्पताल पांवटा साहिब में 40 बेड के इंतजाम सुनिश्चित किए गये है। इसके अलावा नाहन के मेडिकल कॉलेज में 100, सराहा डेडीकेट कोविड-19 सेंटर में 10 अतिरिक्त बेड, ददाहू 40, शिलाई में पांच, राजगढ़ में पांच तथा संगड़ाह में 5 बेड का इंतजाम किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 30 वेंटिलेटर स्थापित किए जाएंगे। सुखराम चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम जिला सिरमौर में कोरोना मरीजों को आईजीएमसी शिमला से बेहतर सुविधाएं दे। ऊर्जा मंत्री ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को बुखार खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो वे अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चेक करें।

    उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल 90 से कम हो वह अस्पताल जाकर अपना इलाज जरूर करवाएं। उन्होंने जिला के सभी मीडियाकर्मियों से भी अपील करते हुए कहा कि संकट की इस स्थिति में  लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के साथ-साथ संक्रमित लोगों की मदद करने के लिए भी आगे आएं।

    बड़ी बात तो यह है कि सुखराम चौधरी ने कोरोना पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए उनसे फोन पर बातचीत करते हुए उन्हें ढांढस भी बधवाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कोरोना प्रभावित मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता 9418025080 व उनके ओएसडी शेखरानंद उप्रेती से फोन नंबर- 9418072904 पर अपनी समस्या बता सकते हैं। जबकि पंचायतो के कोरोंना प्रभावित युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह 9736152106,राहुल चौधरी 9816950490 व उनके PA सोनू 7018325632 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

    उन्होंने जनता से फिर अपील की कि घर रहे सुरक्षित रहें। बरहाल, संकट की स्थिति में एक और जहां लगातार कोरोना के संक्रमण का तेजी से आक्रमण हो रहा है तो वही ना केवल पांवटा साहिब बल्कि पूरे जिला में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए सुखराम चौधरी के प्रयास और आश्वासन टूटती सांसों पर उम्मीद का मरहम लगा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.