वहीं संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि मेरा गांव मेरा देश एक सहारा की टीम के द्वारा आज माजरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया है तथा कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा जिन लोगों को रजिस्ट्रेशन में समस्या आ रही है उनकी मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाई जा रही है जैसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी तो उसमें सबसे पहले जिन व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन किया गया है उन्हें लगाई जाएगी
इसके लिए अनुराग गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वह भी अपनी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं तथा सभी गांव के युवाओं से अपील की है कि वह अपने गांव के लोगों की मदद के लिए आगे आएं तथा उनकी टीम के साथ भी अगर जुड़ना चाहते हैं तो वह उनसे 7834002006 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मुहिम में उनके साथ श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल के महासचिव तथा पंचायत के वार्ड सदस्य नीरज बंसल भी मौजूद रहे।
