Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पच्छाद थाना 48 घंटों के लिए सील , छ: पुलिसकर्मी आये कोरोना पॉजिटिव
    स्वास्थ्य

    पच्छाद थाना 48 घंटों के लिए सील , छ: पुलिसकर्मी आये कोरोना पॉजिटिव

    By Himachal VartaMay 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोना का प्रकोप उपमंडल पच्छाद में लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि अब कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर भी इसकी चपेट में आने लग गये है। सिविल अस्पताल सराहां में 43 आरटीपीसीआर सैम्पल लिये गये थे जिनकी रिपोर्ट गत देर रात्रि आई है। जिनमें से 32 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

    पॉजिटिव सैम्पलों में से 6 पुलिस कर्मचारी थाना पच्छाद के भी शामिल हैं। इससे पहले भी थाना पच्छाद के चार पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जिस कारण आज से आगामी 48 घंटों के लिये थाना पच्छाद को सील कर दिया गया है। 

    वीरवार सुबह करीब 2.30 बजे कोविड डेडिकेटेड  हॉस्पिटल सराहां में एक 36 वर्षीय ग्राम बनाह की सेर तहसील पच्छाद की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। उपरोक्त व्यक्ति को गत रात्रि ही हॉस्पिटल लाया गया था। शव का उसके पैतृक गांव में आज दोपहर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

    सिविल अस्पताल सराहां में कोरोना संदिग्ध  11 रैपिड एंटीजन सैम्पल लिये गये जिनमें से एक महिला डॉक्टर सिविल हॉस्पिटल सराहां का सैंपल पॉजिटिव पाया गया व 10 सैंपल नेगेटिव पाए गये। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल सराहां में  99 व पीएचसी नारग में 105 आरटीपीसीआर सैंपल भी लिये गये। जिन्हें आगामी कल जांच हेतू डॉक्टर परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा जायेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.