नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के राज्यपाल ने सर्कुलर नं. 20730 दिनांक 06 मई को जारी कर हिमाचल के पत्रकारों को कोरोना योद्धा श्रेणी में दाखिल कर लिया है। इस सर्कुलर में हिमाचल के न्यायालय विभाग के कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार पिछले कई अर्से से सरकार खको आग्रह कर रहे थे कि पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए क्योंकि ये दिन – रात फील्ड में जाकर सभी प्रकार के समाचार एकत्रित करते हैं जिस के लिए कुछ कई जोखिम उठाने पड़ते हैं। पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना की समस्या को आम जनता तक पहुँचे के साथ उन्हें कोरोना के बारे में जागरूक कर रहे हैं! पत्रकार व न्यायालय के कर्मचारी अब पहल के आधार पर टीका लगवाने की सुविधा भी हासिल कर सकेंगे।
हिमाचल के सभी पत्रकारों और हिमाचल प्रदेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष जयकुमार व महामंत्री एसपी जैरथ के साथ सभी पदाधिकारियों ने हिमाचल के मुख्यमंत्री व राज्यपाल का धन्यवाद किया है जिन्होंने पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में शामिल किया ताकि उन्हें भी लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जो पत्रकार कोरोना की बिमारी के कारण अपना शरीर त्याग कर संसार छोड़ गए हैं उन के परिवार के सदस्यों को उच्चित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए क्योंकि कई परिवारों के पास आर्थिक कमी के कारण तंगी का जीवन बसर कर रहे हैं।
