Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»डा. बिन्दल ने नगर परिषद को भेंट किए 20 हजार मास्क
    स्वास्थ्य

    डा. बिन्दल ने नगर परिषद को भेंट किए 20 हजार मास्क

    By Himachal VartaMay 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    40 हजार मास्क ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे जाएंगे
    हर व्यक्ति मास्क पहने, तभी कोरोना से जीत पाएंगे जंग-डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम सबकों मास्क पहनने के साथ जरूरी सावधानियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत कठिन और विकट है, जहां हम कोरोना के कारण अपनों को लगातार खोते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में मास्क प्रमुख हथियार की तरह है और हम सबको मास्क का उपयोग अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
    डा. बिन्दल आज नाहन में नगर परिषद नाहन को 20 हजार मास्क वितरण के अवसर पर बोल रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि यह मास्क आज नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर और पार्षदों की टीम को भेंट किए जा रहे हैं। ये मास्क नाहन के वार्डों में बांटे जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक मास्क लगाने और मास्क के बिना घर से न निकलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    उन्होंने आम जन से भी आग्रह किया कि वे बिना आवश्यक कार्य के घर बाहर न निकले और अगर घर में कोई इनफेक्टेड पेशेंट है तो घर में भी सब लोग मास्क लगाएं, क्योंकि सुरक्षा नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह वायरस बहुत गम्भीर है और एक बार हमला करता है तो सीधा अस्पताल पहुंचाता है इसलिए इससे बचाव बहुत जरूरी है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन भाजपा मंडल की ओर से 40 हजार मास्क ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे जिसके लिए हमारे चुने हुए प्रतिनिधि, हमारे बूथ के अध्यक्ष इत्यादि लोगों को अगले दो दिन के अंदर 40 हजार मास्क बांटेंगे।
    उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को कपड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है, उन्होंने सिलाई का काम शुरू कर दिया है। महिलाओं द्वारा जितने मास्क बनाए जाएंगे वह अलग से और बांटे जाएंगे। इस प्रकार यह समाज को प्रेरणा देने का काम भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल द्वारा किया जा रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.