नाहन(हिमाचलवार्ता):- जिला मुख्यालय नाहन के अमरपुर मोहल्ला में छत से गिरकर एक मिस्त्री की मृत्यु हो गई है। वही मृतक की शिनाख्त 52 वर्षीय घनश्याम पुत्र राम सुंदर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपुर मोहल्ले में घनश्याम निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही वह छत से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।