Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हरिपुरधार में अनप्रोफेशनल तरीके से ऑक्सीजन लेबल की जांच
    स्वास्थ्य

    हरिपुरधार में अनप्रोफेशनल तरीके से ऑक्सीजन लेबल की जांच

    By Himachal VartaMay 9, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में एक राजनीतिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा अनप्रोफेशनल तरीके से लोगों के ऑक्सीजन लेवल की जांच किए जाने से बीडीसी अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण की आशंका जताई।

    पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा की, न तो जांच करवाने वाले ठीक से मास्क पहने हुए हैं और न ही टेस्ट कर रहे लोगों द्वारा मास्क से पूरे नाक, मूह व ठोडी ढके गए हैं।

    उन्होंने कहा कि, विकास खंड में वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन किए गए 141 के करीब कोरोना मरीजों की इलाज व जांच के लिए 3 डॉक्टर के नेतृत्व में सर्विलांस टीमें गठित की गई है, जो वखूबी अपना काम कर रही है। ऐसे में अनप्रोफेशनल लोगों को आम लोगों व संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच व इलाज का रिस्क लेने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि, जांच कर रहे इन लोगों द्वारा खुद के कोविड सैंपल नेगेटिव होने की भी जानकारी अथवा रिपोर्ट भी नहीं दी जा है और यदि वह किसी संक्रमित शख़्स की जांच करते हैं, तो उनके भी इनफेक्टिड होने की भी आशंका है। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिविटी दर 30 फीसदी के करीब होने की स्थिति मे ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

    उन्होंने कहा कि, यदि उक्त युवा सही मामलों में कोरोना काल में जनता व सरकार की सेवा करना चाहते हैं, तो प्रशासन की अनुमति तथा स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर संदिग्ध कोरोना मरीजों तथा आम लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने डीसी सिरमौर तथा एसडीएम संगड़ाह को भी इस बारे व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी तथा उनसे तस्वीरें शेयर की। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि, उन्होने नायब तहसीलदार हरिपुरधार को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.