Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने हमीरपुर और चम्बा चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने हमीरपुर और चम्बा चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया

    By Himachal VartaMay 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से पण्डित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्रैशर स्विंग ऐड्साॅप्र्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया। चम्बा के संयंत्र की क्षमता 400 पीएलएम और हमीरपुर के संयंत्र की क्षमता 300 पीएलएम है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों संयंत्र इन चिकित्सा महाविद्यालयों में भर्ती मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुश्चिित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के समक्ष प्रदेश के वर्तमान ऑक्सीजन के कोटे को 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन करने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश की बढ़ती ऑक्सीजन आवश्यकता को पूरा किया जा सके। केन्द्र सरकार ने पहले से ही प्रदेश के लिए 13 ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत किए गए। सात संयंत्रों में से छः धर्मशाला, मण्डी, शिमला, चम्बा, नाहन, हमीरपुर में स्थापित हो गए हैं और टांडा में शीघ्र ही संयंत्र स्थापित हो जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के लिए स्वीकृत छः ऑक्सीजन संयंत्र जिला कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर, जोनल अस्पताल मण्डी, जिला शिमला के नागरिक अस्पताल रोहडू और नागरिक अस्पताल खनेरी, जिला सिरमौर में डाॅ. यशवन्त सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए पांच हजार डी-टाइप और तीन हजार बी-टाइप के ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करवाने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष रखा है ताकि प्रदेश में आॅक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यलय हमीरपुर में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीएसए प्लांट 30 बिस्तरों वाले समर्पित कोविड वार्ड में निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह वार्ड तीन माह के रिकार्ड समय में स्थापित किया गया है और मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति प्रदान करने के लिए इसे 300 एलपीएम पीएसए प्लांट से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सभी 30 कोविड बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की गई है और बीमार मरीजों के लिए 20 वैन्टीलेटर स्थापित किए गए हैं। इस वार्ड में छः आईसीयू बिस्तर, चार एचडीयू बिस्तर, एक ऑप्रेशन थियेटर, लेबर रूम और 20 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर होंगे जो 24 घण्टे कोरोना के मरीजों को सघन देखभाल सेवाएं प्रदान करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा का ऑक्सीजन संयंत्र जिला चम्बा के लोगों को सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा क्योंकि अभी तक चिकित्सा आपातकाल के दौरान मण्डी से ऑक्सीजन सिलेण्डर लाने में दो दिन का समय लगता था। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र मरीजों को 24 घण्टे आॅक्सीजन उपलब्ध करवाएगा।

    वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 मरीजों को आॅक्सीजन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगाें से राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मानक संचालक प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

    हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर और चंबा के विधायक पवन नैयर ने इस अवसर पर क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन संयंत्रों को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इन पीएसए संयंत्रों की विभिन्न विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, उपायुक्त चंबा डी.सी. राणा, उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक सहित अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.