Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पेंपा सेरिंग बने निर्वासित तिब्बत सरकार के नए प्रधानमंत्री , 22 देशों में हुआ मतदान
    हिमाचल प्रदेश

    पेंपा सेरिंग बने निर्वासित तिब्बत सरकार के नए प्रधानमंत्री , 22 देशों में हुआ मतदान

    By Himachal VartaMay 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    धर्मशाला (हिमाचल वार्ता) :-निर्वासित तिब्बती सरकार को नया प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग के रूप में मिल गया है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) अध्यक्ष व ( सिक्योंग ) प्रधानमंत्री पद के लिए पेंपा सेरिंग व केलसंग दोरजे में मुख्य मुकाबला था। इसमें पेंपा सेरिंग को 343324 मत पड़े, जबकि केलसंग दोरजे को 28907 वोट मिले।मुख्य निर्वाचन आयुक्त बांगडू सेरिंग ने निर्वासित तिब्बती संसद के 45 सदस्यों और सिक्योंग (प्रधानमंत्री) का परिणाम ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घोषित किया। उन्होंने नए प्रधानमंत्री के तौर पर पेंपा सेरिंग का विजयी नाम घोषित किया है।मतदान दो चरणों में हुआ था।

    पहले चरण में मतदान के दौरान चार चेहरे मैदान में थे, लेकिन कम मत मिलने के कारण इनमें से दो लोग बाहर हो गए और दूसरे चरण में मुख्य मुकाबला पेंपा सेरिंग व केलसंग दोरजे के बीच रहा। पहले चरण में पेंपा सेरिंग को 24488 जबकि केलसंग दोरजे को 14544 मत मिले थे। दूसरे दौर का मतदान पूरा होने व चुनाव परिणाम के बाद पेंपा सेरिंग ने जीत हासिल की है।

    मतदान में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड , इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्वीडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड, यूके, जापान, नेपाल, अमेरिका, रूस व ताइवान में रहने वाले तिब्बतियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.