Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अभद्र टिप्पणियाँ करने से बाज नहीं आ रहे कांग्रेसी : विकेश
    हिमाचल प्रदेश

    अभद्र टिप्पणियाँ करने से बाज नहीं आ रहे कांग्रेसी : विकेश

    By Himachal VartaMay 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पावटा साहिब से आइटी एवं सोशल मीडिया ज़िला संयोजक विकेश तोमर ने कांग्रेसियों का उन्ही की भाषा में जवाब दिया और कहा कि अभद्र टिप्पणी करने से अभी भी वह बाज नही आ रहे हैं। लेकिन हम भी जवाब देने में सक्षम है यह बात शायद ही कांग्रेसी जानते हो।

    भाजपा आईटी सेल और सोशल मीडिया जिला संयोजक का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में भी यह बेतुकी जुबानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ अनुभवहीन ओर अनपढ़ लोग खुद को हीरो बनाने के लिए सोशल मीडिया पर बेतुकी बयानबाज़ी करने में आजकल व्यस्त हैं।

    आए दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अभद्र टिपणियाँ कर रहे हैं। जिससे राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। विकेश तोमर का कहना है कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी इन हरकतों से बाज़ आए नहीं तो कहने और करने के लिए हमारे पास भी बहुत कुछ है।

    विकेश ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक रूप से करना चाहिए। अगर सरकार ने कुछ ग़लत फ़ैसले लिए है तो ज़रूर उसका विरोध करे क्योंकि विपक्ष इसी लिए होता है। इसका यह मतलब नहीं की आप कुछ भी बेतुकी बाते पोस्ट करो।

    साफ तौर पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता को चर्चा करनी है तो तथ्यों के साथ आए ओर कांग्रेस के पिछले पाँच साल ओर जयराम सरकार के अभी तक के कार्यकाल पर बात करे या केंद्र सरकार की पहले ओर मोदी सरकार के कार्यकाल पर चर्चा करे।

    सोशल मीडिया में सिर्फ़ राजनेतिक पार्टियाँ नहीं बहुत बड़ा एक युवा वर्ग ओर बुद्धिजीवी वर्ग भी जुड़ा हुआ है, इस लिए ऐसी अभद्र भाषा से हमारे परिवार ओर समाज पर बुरा असर पड़ता है, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यह समझने की बहुत आवश्यकता है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि उतना ही बोला जाए जितना वापस सुन सके, कांग्रेस इस सब चीज़ों से बाज़ आए नहीं जवाब देने में हम सक्षम हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.