Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे मेडिकल उपकरण की खेप पहुॅंची नाहन
    स्वास्थ्य

    अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे मेडिकल उपकरण की खेप पहुॅंची नाहन

    By Himachal VartaMay 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा कोरोना महामारी से लडने के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को मेडिकल उपकरण की खेप सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन के माध्यम से भेजी गई जिन्हे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर गत दिवस दिल्ली से प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया। जिला सिरमौर के लिए रवाना रथ का आज यहां सर्किट हाउस पहुॅंचने पर विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी, उपाध्यक्ष राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने स्वागत किया और जिलाधीश सिरमौर डॉ. आर के परुथी को जनहित में आगामी कार्यवाही के लिए सौंप दिया।
    इस अवासर पर डॉ बिंदल ने अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस खेप में 5000 तीन प्लाई मास्क, 2000 गलव्स, 400 पीपीई किट, 100 फेस शील्ड, 100 नॉन रीब्रीदर मास्क, 50 पल्स ऑक्सीमीटर, 150 ऑक्सीजन मास्क और 300 एन95 मास्क प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को कोरोना से पीडि़त मानवता की सेवा में अपना रचनात्मक योगदान देने की अपील की।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतत्व में प्रदेश सरकार इस कोरोना महामारी से लड़ रही है और इस दिशा में सामाजिक संस्थाए भी बेहतरीन कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व पुलिस कर्मी भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। इस कडी में अनुराग ठाकुर द्वारा दिया गया यह योगदान समाज में बहुत बडी प्रेरणा के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.