Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»डिफेन्स किट करेगी आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा
    स्वास्थ्य

    डिफेन्स किट करेगी आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा

    By Himachal VartaMay 18, 2021
    Facebook WhatsApp
    डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी 487 आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, 223 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व स्वास्थ्य उप केंद्रों को उपलब्ध करवाई डिफेन्स किट

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए तथा होम आइसोलेशन में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की देखभाल के लिए डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिला की सभी आशा/स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सभी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए कोविड-19 डिफेन्स किट भेजी हैं। इस डिफेन्स किट में कोरोना संक्रमण से बचाव के मेडिकल उपकरण के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली चीजें भी शामिल हैं।
    इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष व उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि आम लोगों के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क बनाए रखने के लिए आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि डिफेन्स किट में फेस शिल्ड, पल्स ऑक्सीमीटर, एन95 मास्क, च्यवनप्राश, बिस्कुट और सैनिटाइजर शामिल हैं। सभी 487 आशा/स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को और सभी 79 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व 144 स्वास्थ्य उप केंद्रों को यह डिफेन्स किट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों के पास डिफेन्स किट का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध मुहैया करवाया गया है जिसमें पच्छाद को 10 रेग्युलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, 500 सर्जिकल मास्क, 80 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बॉक्स बिस्कुट, 83 आशा किट और 50 एन-95 मास्क भेजे गए। इसी तरह राजगढ को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 74 आशा किट, 75 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क भेजे गए।
    इसके अतिरिक्त, संगडाह को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 109 आशा किट, 100 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क वितरित भेजे गए जबकि शिलाई उपमण्डल को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 95 आशा किट और 50 एन-95 मास्क वितरित किये गए है।
    नाहन को 2 स्टैंड सेनेटाइजर के साथ और 101 आशा किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल को 101 आशा किट और 20 पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए हैं तथा पांवटा साहिब को 10 रेग्युलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, 20 नॉन रिब्रीदर मास्क, 500 सर्जिकल मास्क, 80 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बॉक्स बिस्कुट, 143 आशा किट, 100 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क दिए गए हैं।
    डॉ परूथी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की सेवा के लिए तत्पर है तथा कोरोना संक्रमण से लडने के लिए सोसाइटी हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में यह कोविड-19 डिफेन्स किट काफी कारगर सिद्ध होंगी।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मास्क को सही ढंग से पहने और जब आवश्यक वस्तुए लेने बाजार जाए तो सामाजिक दूरी का पालन करें तथा समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइजर से साफ करें। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जो भी बेवजह बाहर घुमता पाया गया उसके विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.