भाजपा कार्यकर्ता संकट की घड़ी में पूरी ताकत से कार्य करेंगे
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि आज नाहन मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी का संदेश प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रियवर्त शर्मा, पवन गुप्ता, श्री विनय गुप्ता, ओपी सैनी, दीन दयाल वर्मा, प्रतिभा कौशिक के अलावा भाजपा मंडल नाहन के पदाधिकारी ने भाग लिया।
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि ‘‘सेवा ही संगठन योजना’’ के अन्तर्गत नाहन भाजपा मंडल कोविड-19 की दूसरी लहर में सेवा कार्यों में लगा है। कोविड रोगियों का मनोबल बढ़ाना, जनता को सावधानियां बर्तने के लिए प्रेरित करना, गंभीर रोगियों को दाखिल कराना व सहयोग करना यह कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 60000 मास्क वितरित किए गए, 300 मीटर कपड़े के सिले मास्क वितरित किए गए, आशा वर्कर व नर्सिंग को सम्मानित किया गया, रक्तदान व प्लाजमा का प्रबंध, ये कार्य युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व मंडल द्वारा किए जा रहे हैं।
डा. बिन्दल ने बताया कि श्री पवन राणा जी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी पन्ना प्रमुखों तक सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछने का आदेश दिया और पार्टी का कार्यकर्ता आगामी पंक्ति में खड़े होकर कोरोना पीड़ितों की सेवा करें, यह निदेश दिए गए हैं। भाजपा मंडल नाहन का प्रत्येक कर्यकर्ता इस संकट की घड़ी में समाज सेवा में पूरी ताकत लगा कर कार्य करेगा, यह संकल्प लिया गया।
