Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्थानीय दुकानदारों ने सप्ताह में दो-दो दिन दुकानें खोलने के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
    हिमाचल प्रदेश

    स्थानीय दुकानदारों ने सप्ताह में दो-दो दिन दुकानें खोलने के लिए एसडीएम से लगाई गुहार

    By Himachal VartaMay 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी जिला प्रशासन की गाइडलाइन के बाद जरूरी सामान की वस्तुओं के इलावा सभी दुकानें शहर में बंद है।

    जिसके खिलाफ अब अन्य दुकानदार सामने आने लगे है। आज दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम नाहन को सौंपा है। जिसमें सप्ताह में दो-दो दिन सभी दुकानदारों को दुकाने खोल देने की गुहार लगाई है।

    स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जरूरी सामान की दुकानें खोलने के बाद भी कोरोना संक्रमण को रोका नहीं जा सकता है। आज जरूरी सामान की दुकानों के नाम पर आधा बाजार खुला है। जिसके चलते नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि अन्य बंद पड़ी दुकानों के मालिकों को अब अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हुआ है। बैंकों से ऋण लेकर दुकानें चलाई है तो वहीं हजारों रुपए प्रत्येक माह किराये के भी भरने पड़ रहे है। लेकिन अब उनकी दुकानें बंद पड़ी है

    जिस कारण अब उन्हें बैंकों की किश्तों व घर का खर्च चलाना मुश्कल हुआ है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से सभी दुकानों को दो-दो दिन देने की गुहार लगाई है। ताकि वो भी अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सकें।

    गौरतलब है कि इससे पूर्व व्यापार मंडल भी जिला प्रशासन पर कई आरोप लगा चुका है। व्यापार मंडल का साफ कहना है कि जिला प्रशासन उनकी नहीं सुनता।

    बैठक बुलाई जाती है तो निर्णय कुछ होता और नोटिफिकेशन कुछ और ही जारी की जाती है। व्यापार मंडल ने भी शहर के सभी दुकानदारों को 2-2 दिन देने की जिला प्रशासन से मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.