नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के यमुना नदी में दर्दनाक हादसा हुआ जहां दो युवा जिनकी उम्र महज 18 वर्ष थी डूबने से मौत हो गई है। यमुना नदी में पिछले कुछ वर्षों के भीतर 56 से अधिक युवा मौत का शिकार हो चुके हैं। दोनों युवा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिले मंडी (करसोग )के है।
मामला तकरीबन चार बजे का बताया जा रहा है और एक मुकेश का शव बरामद किया गया है। युवाओं के दोस्त हरीश ने बताया कि यह दोनों 15 दिन पहले ही पांवटा आये थे और पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में काम करते थे।
यमुना तट पर घूमने के लिए आए थे और इस बीच उनका नहाने का मन कर गया नहा कर गया और वह गहरे पानी में चले गए दोनों को तैरना नही आया और वह गहरे पानी में डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।
वहीं डीएसपी पांवटा, एसडीएम विवेक महाजन,एसएचओ पांवटा साहिब और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। दूसरी और घाट पर सूचना के लिए लगाए गए चेतावनी बोर्ड का भी कोई अता पता नहीं है।
बाहर से आने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए जो बोर्ड लगाया गया था वह भी तोड़ कर एक किनारे फेंक दिया गया है,जो प्रशासन पर भी सवालिया प्रश्न खड़े करता है क्योंकि हुई बरसात से नदी का जलस्तर इस समय ज्यादा है ।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि दोनों युवकों के शव बरामद हो गए है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।