नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना जहां उम्रभर के ऐसे जख्म देकर जा रहा है जो कभी भरेंगे भी नहीं, वहीं कुछ लोग इस वायरस को हलके में लेकर नियमों को तोड़कर अपनी और अपनों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।
ऐसा ही मामला गुरुवार रात को संगड़ाह में देखने को मिला। गुरुरवार रात करीब दो बजे डीएसपी शक्ति सिंह व एसडीएम विक्रम सिंह ने लुधियाना (संगड़ाह) में एक शादी समारोह में दबिश दी।
जहां पर टेंट, कुर्सियां और डीजे लगा कर काफी संख्या में लोग शादी में शरीक हुए थे। जब पुलिस टीम व एसडीएम संगड़ाह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लोग डीजे की धुन में नाच गाना कर रहे है।
पुष्टि करते हुए डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि शादी में उपयोग की गई कुर्सियों और डीजे को कब्जे में ले लिया है तथा कोरोना कफ्र्यू आदेश के उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। तथा आयोजक को जमानत पर रिहा कर दिया है।
