नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं मे देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7