Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»होम आइसोलेट कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है स्वयं सहायता पुस्तिका
    स्वास्थ्य

    होम आइसोलेट कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है स्वयं सहायता पुस्तिका

    By Himachal VartaMay 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई स्वयं सहायता पुस्तिका होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है।
    डॉ परुथी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन कोविड रोगियों की निगरानी एवं देखभाल के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इस पुस्तिका में होम आइसोलेशन की शर्तों, मरीजों व देखभालकर्ता को आवश्यक निर्देश, स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी, ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं, पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग के तरीके, जरूरी पोषण चार्ट सहित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों एवं आपात सहायता हेतु दूरभाष नम्बरों की जानकारी इत्यादि का समावेश किया गया है। वर्तमान में यह पुस्तिका होम आइसोलेट व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य जारी है। सिरमौर के लिए स्वयं सहायता पुस्तिका की लगभग पांच हजार प्रतियां जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुई हैं, जिन्हें आगे वितरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया गया है।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य खंडों में आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह पुस्तिका खण्ड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से समयबद्ध वितरण के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क विभाग का स्वयं सहायता पुस्तिका प्रकाशित करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसमें प्रकाशित जानकारी काफी उपयोगी है और निश्चित तौर पर यह होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगी।
    जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा नाहन में होम आइसोलेशन तथा लक्षणों के आधार पर कोरोना संक्रमित मरीजों को अतिरिक्त दवाइयां घर द्वार पर पहुँचाई जा रही है ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें। इस दौरान नाहन में पाया गया है कि यदि संक्रमित व्यक्ति आयुष विभाग द्वारा दी गई दवाई को तीसरे दिन से लेना आरम्भ करे तो छठे-सातवें दिन तक उनमें काफी सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों के लिए स्वयं सहायता पुस्तिका लाभप्रद साबित होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.