नाहन (हिमाचलवार्ता)। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि आशा वर्कर्स अपनी अपनी पंचायतो में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं। आशा वर्कर पंचायतों में लोगो को टेस्टिंग के लिए व टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इस लिए आशा वर्करों को स्वास्थ्य किट प्रदान की जा रही हैं। जिसमें ऑक्सिमिटर, ओट्स, डाबर च्यवनप्राश, N- 95 मास्क, हेंड सेनेटाइजर वितरित किए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार, बीएमओ शिलाई डॉ अभय राणा, बीडीओ शिलाई विनीत ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ण ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर आदि उपस्थित थे।