Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सांसद ने सराहां डीसीएचसी के लिए भेंट एंबुलेंस उपायुक्त को सौंपी
    स्वास्थ्य

    सांसद ने सराहां डीसीएचसी के लिए भेंट एंबुलेंस उपायुक्त को सौंपी

    By Himachal VartaMay 25, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  सांसद सुरेश कश्यप ने आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में फिएम फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दी गई आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को आज विधिवत रूप से डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सराहां के लिए उपायुक्त सिरमौर को चाबी सौंपकर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप भी उपस्थित थी।

    इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी सांसद, विधायक व प्रशासन लगातार प्रदेश की जनता को इस महामारी के दौरान हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना इलाज से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण जिसमें वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बेड, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है लेकिन मृत्यु दर में अभी कमी नहीं आई है। उन्होंने आशा व्यक्त कि की जल्द ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पा लिया जाएगा।
    सुरेश कश्यप ने फिएम फाउंडेशन का आधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस महामारी में यह एम्बुलेंस पीड़ित मानवता की सेवा में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने समाज के सभी वर्ग विशेषकर स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, महिला मण्डल, युवक मण्डल और जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया की वह इस संकट की घड़ी में अपना योगदान बढ़-चढ़कर कर दें।
    उन्होंने बताया कि हिमाचल में अभी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है व प्रदेश की आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक ऑक्सीजन प्लांट हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।
    सुरेश कश्यप ने बताया कि डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में जल्द ही 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.