Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»30 बैडिड पीडियेट्रिक कोविड सेंटर विकसित करने का कार्य आरम्भ-डा. बिन्दल
    स्वास्थ्य

    30 बैडिड पीडियेट्रिक कोविड सेंटर विकसित करने का कार्य आरम्भ-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMay 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    मैडिकल काॅलेज में आक्सीजन सप्लाई को और बेहतर बनाया जा रहा है

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन में कोविड-19 महमारी के दृष्टिगत अस्पताल में जहां 30 बिस्तरों वाले ‘‘पीडियेट्रिक कोविड सेंटर’’ विकसित करने का कार्य चल रहा है, वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल के आईसीयू/सीसीयू को कोविड सीसीयू में तबदील किया जाएगा जिसके प्रोटोकोल के अनुसार परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया है जिसमें 9 बैड आईसीयू शुरू किए जाएंगे।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में कोविड के दृष्टिगत एक जरूरी बैठक ली जिसमें प्रधानाचार्य डा. एन.के. महिन्द्रु, एम.एस. डा. श्याम कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री विवेक शर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
    उन्होंने बताया कि आक्सीजन सप्लाई को और बेहतर एवं सुदृढ़ किया जा रहा है। अस्पताल में आक्सीजन की बढ़ती खपत को देखते हुए डी-टाईप आक्सीजन सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी किया गया है। वर्तमान में अस्पताल में 300 एलपीएम आक्सीजन प्लांट के साथ 100 से 150 डी-टाईप सिलेंडरों की प्रतिदिन खपत हो रही है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी मरीज किसी भी समय अस्पताल में उपचार के लिए आएगा तो उसे आवश्यकता होने पर भर्ती किया जाएगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि जिला सिरमौर के गंभीर रोगी जो पूर्व में आईजीएमसी शिमला भेजे जा रहे थे, अब अधिकतर रोगियों का इलाज नाहन मैडिकल काॅलेज में ही किया जा रहा है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा- ‘‘कोविड वायरस की गंभीरता अत्यंत ज्यादा होने के कारण छाती पर तेज हमला होता है व रोगी की सांसे फूलने लगती हैं, इसलिए रोग बढ़ने से पहले ही हमें उचित उपचार, सावधानियां व बचाव करना जरूरी है..!’’

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.