Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री से व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री से व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

    By Himachal VartaMay 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें व्यापार मण्डल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में लागू किए गए कोरोना कफ्र्यू के कारण व्यापारी समुदाय को पेश आ रही परेशानियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के दृष्टिगत राज्य तथा प्रदेशवासियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस माह की 31 तारीख तक पूरे प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि गत कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 के मामलों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए प्रदेश सरकार इस माह की 31 तारीख के बाद धीरे-धीरे तथा चरणबद्ध ढंग से अनलाॅक की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है, बशर्ते कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी आए।
    मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए व्यापार मण्डल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल के महासचिव राकेश कैलाश तथा राजेश महिन्दू्र, महापाल सरपाल, सुरेश बजाज, कुशाल जैन, अनुज गुप्ता, परम कौशल, सुरेन्द्र, विशाल मोहन, सुफल सूद, राजेश खन्ना, सचिन शर्मा, अजय ठाकुर तथा हेमन्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.