Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»12829 लोगों के रिकवर होने के साथ रिकवरी रेट पहुंचा 89.71 प्रतिशत
    स्वास्थ्य

    12829 लोगों के रिकवर होने के साथ रिकवरी रेट पहुंचा 89.71 प्रतिशत

    By Himachal VartaMay 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में अब तक 126571 लोग लगवा चुके हैं कोविड टीका – डॉ परुथी

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में अब तक 126571 लोग कोविड-19 टीका लगा चुके हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने दी।
    उन्होंने बताया कि जिला में 102694 लोग कोविड टीका की प्रथम डोज लगवा चुके हैं और 23832 लोगो ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना की रिकवरी रेट 89.71 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 10.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।
    उन्होंने बताया कि अब तक 138429 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है जिनमें से 14300 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 12829 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं और अभी 1291 एक्टिव केस है।
    डॉ परुथी ने बताया कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 422 बेड की सुविधा उपलब्ध है जिन्में फिलहाल 128 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और 1164 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 35 कोरोना मरीज डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में, 9 श्री साईं हॉस्पिटल में, 21 डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सराहां, 22 सिविल पांवटा साहिब हॉस्पिटल, 31 बडू साहिब जबकि 9 कोरोना मरीज जुनेजा अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती है। इसके अतिरिक्त, एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही करने से बचें और अनावश्यक रूप से बाजार व भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं तथा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.