Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»18 से 44 आयु वर्ग के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए 29 मई को करें स्लॉट बुकिंग
    स्वास्थ्य

    18 से 44 आयु वर्ग के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए 29 मई को करें स्लॉट बुकिंग

    By Himachal VartaMay 28, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण 31 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को 29 मई को दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करने के बाद अपना स्लॉट बुक करना होगा।
    इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 29 मई को दोपहर 2ः25 बजे कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर लॉग इन कर लें और स्लॉट खुलने की प्रतीक्षा करें। जैसे ही स्लॉट खुले, अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर स्लॉट बुकिंग कर कन्फर्म करें। बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण नही किया जाएगा।
    डॉ पराशर ने बताया कि 31 मई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, हेल्थ सब सेंटर काला अम्ब और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन तथा प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ में कोरोना टीका लगाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल राजगढ़, सिविल अस्पताल सराहां, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र धामला और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र नारग में टीकाकरण किया जाएगा। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र चाड़ना तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.