नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित श्री साई अस्पताल में कोरोना मरीजों को क्लीनीकल कमेटी की अनुशंसा के बिना अपने स्तर पर भर्ती किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने दी।
उन्होने बताया कि कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए हाल ही में श्री साई अस्पताल में 18 बेड का डेडीकेटिड कोविड हेल्थ सेन्टर बनाया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना मरीजों को अपने स्तर पर भर्ती करने के सम्बन्ध मे शिकायतें प्राप्त हुई थी। उन्होने बताया की इस मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.के. पराशर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है जो 7 दिनों के अन्दर सम्बन्धित मामले में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
उन्होंने बताया कि इस कमेटी में डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडीकल कॉलेज नाहन में क्लीनीकल कमेटी के प्रमुख, उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन, पुलिस उप अधीक्षक नाहन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी धगेडा व विधि अधिकारी नाहन को सदस्य बनाया गया है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
