Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना टास्क फ़ोर्स ने पंचायत प्रतिनिधियों से वर्चुवली लिया कोरोना का फीडबैक
    स्वास्थ्य

    कोरोना टास्क फ़ोर्स ने पंचायत प्रतिनिधियों से वर्चुवली लिया कोरोना का फीडबैक

    By Himachal VartaMay 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार द्वारा गठित खंड स्तरीय कोरोना टास्क फ़ोर्स की बैठक आज खंड विकास कार्यालय में एसडीएम सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खंड शिलाई के सभी पंचायतों के प्रधान पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा वर्कर और वार्ड मेंबर आदि शामिल हुए।

    खंड विकास अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर ने बताया कि कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में होम आइसोलेशन पर रह रहे रोगियों को लेकर चर्चा हुई। बीडीओ ने कहा कि शिलाई विकास खंड के तहत सभी 35 पंचायतों के प्रधानों , उप प्रधानों , पंचायत सचिवों , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , आशा वर्करों और वार्ड सदस्यों को होम आइसोलेशन पर रहने वाले रोगियों पर नजर रखने को कहा गया है।

    साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यदि होम आइसोलेशन पर रहने वाले किसी रोगी को स्वास्थ्य किट व अन्य सामग्री नहीं मिल रही है तो है वह बीडीओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जिन पंचायतों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं , वहां ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांव को सैनिटाइज करवाया जा रहा है ताकि गांव में किसी भी प्रकार का संक्रमण ना रहे। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं और उनमें कोई सिस्टम नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन पर रहने का ही सुझाव दिया गया है।

    होम आइसोलेशन पर रहने वाले के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा वर्कर , वार्ड मेंबर और पंचायत प्रधान द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। यही नहीं यदि किसी होम आइसोलेट परिवार के पास खाद्य सामग्री नहीं है तो उसे सरकार द्वारा बाकायदा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।

    डिपो से मिलने वाला उसके घर घर पहुंचाया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि टास्क फ़ोर्स द्वारा सभी पंचायतों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार का कोई अनहोनी ना हो। साथ ही जो लोग होम आइसोलेशन पर है वह सरकार द्वारा सुझाए गए नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    बीडीओ ने कहा कि होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। साथ ही नवयुवक मंडल , महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूह का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि शिलाई विकासखंड की पंचायतों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.