नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के चांदनी गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय मितर सिंह निवासी चांदनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मितर सिंह घर पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक ही रात को सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद उसे सुबह उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।